Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Russia-Ukraine: रूस-यूक्रेन युद्ध में दो और भारतीयों की मौत, रूसी सेना में जबरन किए गए थे भर्ती

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Wed, 12 Jun 2024 01:36 AM (IST)

    रूस- यूक्रेन युद्ध में दो और भारतीयों की मौत हो गई है। मारे गए दोनों भारतीय रूसी सेना में जबरन भर्ती किए गए थे। भारत ने इस मामले को रूस के समक्ष जोरदार तरीके से उठाया है और रूसी सेना में शामिल सभी भारतीय नागरिकों की जल्द रिहाई और वापसी की मांग की है। इससे पहले भी रूस- यूक्रेन युद्ध में भारतीय नागरिक की मौत हो चुकी है।

    Hero Image
    रूस-यूक्रेन युद्ध में दो और भारतीयों की मौत, रूसी सेना में जबरन किए गए थे भर्ती

     पीटीआई, नई दिल्ली। रूस- यूक्रेन युद्ध में दो और भारतीयों की मौत हो गई है। मारे गए दोनों भारतीय रूसी सेना में जबरन भर्ती किए गए थे। भारत ने इस मामले को रूस के समक्ष जोरदार तरीके से उठाया है और रूसी सेना में शामिल सभी भारतीय नागरिकों की जल्द रिहाई और वापसी की मांग की है। इससे पहले भी रूस- यूक्रेन युद्ध में भारतीय नागरिक की मौत हो चुकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान हाल ही में इन दोनों भारतीयों की मौत हुई है। मंत्रालय ने कहा, हम मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जताते हैं। मास्को में हमारे दूतावास ने रक्षा मंत्रालय सहित रूसी अधिकारियों को पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द वापस भेजने की व्यवस्था करने को कहा है।

    रिपोर्ट के अनुसार, कई भारतीय रूसी सेना में सुरक्षा सहायक के रूप में काम कर रहे हैं। उन्हें यूक्रेन के साथ रूस की सीमा पर कुछ क्षेत्रों में रूसी सैनिकों के साथ लड़ने के लिए मजबूर किया गया।

    विदेश मंत्रालय ने कहा, विदेश मंत्रालय और मास्को स्थित भारतीय दूतावास ने नई दिल्ली में रूसी राजदूत और मास्को में रूसी अधिकारियों के समक्ष इस मामले को मजबूती से उठाया है ताकि रूसी सेना में शामिल सभी भारतीय नागरिकों की जल्द रिहाई और वापसी हो सके।

    भारत ने यह भी मांग की है कि रूसी सेना हमारे नागरिकों की भर्ती पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। हम भारतीय नागरिकों से रूस में रोजगार के अवसर तलाशते समय सावधानी बरतने का आग्रह करते हैं।